अलीगढ़लीक्स.. अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर ने होटल पहुंचकर डायजापाम का इंजेक्शन लगाया, इसके बाद हाथ की नसें काट लीं,
डॉक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर है।
अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज से केरल के अम्बालप्पूझा जिले के पैलेस वार्ड के रहने वाले हरीक्रष्णनन एम रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट में डॉक्टर हैं। वे पीजी कोर्स भी कर रहे हैं, यहां वं अपनी पत्नी के साथ इकरा कॉलोनी क्वार्सी में रह रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस जांच में सामने आया है कि डॉ हरीक्रष्णनन का अपनी पत्नी से बुधवार दोपहर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। वे अपनी बाइक से शाम को पाम ट्री होटल पहुंच गए। यहां उन्होंने कमरा नंबर 109 बुक कराया, डॉक्टर ने खुद को डायजापाम इंजेक्शन दिया, इस इंजेक्शन से बेहोशी हो जाती है। इसके बाद सर्जिकल ब्लेड से हाथ की नस काट ली।
साथी डॉक्टरों की सक्रियता से बची जान
डॉ हरीक्रष्णनन के पत्नी से विवाद के बाद घर से चले जाने की जानकारी साथी डॉक्टरों को हुई, वे उनकी तलाश में लग गए, होटल पाम ट्री में डॉक्टर की बाइक देख उनके साथियों ने होटल में पूछताछ की। कमरा नंबर 109 का दरवाजा खटखटाया, ना खुलने पर कमरे की मास्टर की मंगाकर उसे खोला। डॉ हरीक्रष्णनन खून से लथपथ बेड पर पडे हुए थे, दोनों हाथों की नसें कटी हुईं थी, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।