आगरालीक्स.. आगरा में उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा पहुंच गए हैं, वे यहां कोरोना के इलाज के इंतजाम और रोकथाम को उठाए गए कदमों पर चर्चा करेंगे, साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।
उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा सोमवार को 11 30 बजे सर्किट हाउस पहुंचे, यहां वे अधिकारियों के साथ कोरोना के इलाज के इंतजामों को लेकर चर्चा करेंगे। आगरा में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2103 पहुंच गई है, 101 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। ऐसे में उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा कोरोना के इलाज और रोकथाम के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा करेंगे, यहां भाजता कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे।
यह रहेगा कार्यक्रम
उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा कोरोनावायरस की रोकथाम की समीक्षा करेंगे, बैठक करीब एक घंटा चलेगी। इसके बाद भाजपा के पदाधिकारियों से मिलेंगे। दोपहर में मथुरा के लिए रवाना होंगे, मथुरा से शाम 4:00 बजे वापस आगरा आएंगे। आगरा से शाम 4 10 बजे आगरा से खेरिया एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।