आगरालीक्स.. आगरा पहुंचे डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा की समीक्षा बैठक में तबीयत बिगडी, नाक से खून निकलने पर डॉक्टरों की टीम बुलाई गई।
डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा सोमवार सुबह आगरा पहुंचे, यहां सुबह 11 30 बजे वे सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ कोरोना इलाज और उसकी रोकथाम को लेकर बैठक कर रहे थे, उसी दौरान उनकी नाक से खून निकलने लगा, इससे सूचना स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी गई। कुछ ही देर में ईएनटी सर्जन सहित डॉक्टरों की टीम पहुंच गई।
नाक में रूई लगाकर रोका ब्लड
डॉक्टरों की टीम ने डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा का चेकअप किया, उनकी नाक में जहां से ब्लड आ रहा था उसे देखा, डॉक्टरों के अनुसार नाक शुष्क होने के कारण पतली झिल्ली से ब्लड आने लगा, नाक में रूई लगाकर ब्लड को रोका गया। उनका ब्लड प्रेशर चेक किया गया, यह सामान्य था।
आगरा से मथुरा के लिए हुए रवाना
डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा की नाक से निकल रहा खून बंद होने के बाद वे आगरा से मथुरा के लिए रवाना हो गए, वे शाम चार बजे आगरा आएंगे, यहां से वे लखनउ जाएंगे।