आगरालीक्स ..आगरा में मानसून का पहला रेनी डे, झमाझम के बाद रिमझिम बारिश, गुलाबी हुआ मौसम। जलभराव और जाम। वीडियो
आगरा में मानसून में झमाझम बारिश का इंतजार हो रहा था, ऐसे में सोमवार सुबह 11 50 बजे झमाझम बारिश शुरू हुई, पहली बार शहर के हर हिस्से में तेज बारिश हुई। इससे सूरसदन, सेंट जोंस कॉलेज चौराहा, अर्जुन नगर, खेरिया मोड, सहित कॉलोनियों में पानी भर गया।
बारिश में भीगते रहे लोग
घर से कार्यालय और दुकान के लिए निकले लोग बारिश में भीगते रहे, उन्हें उम्मीद थी कि कुछ देर में बारिश रुक जाएगी, 15 मिनट के बाद बारिश कम हुई लेकिन रुकी नहीं। करीब 1 0 घंटे तक बारिश होती रही।
बारिश होती रही।
चौराहे से लेकर कॉलोनियों में जलभराव
करीब एक घंटे की बारिश से चौराहे पर जलभराव हो गया, कॉलोनियों और निचले स्तर पर बनी कॉलोनियों और मोहल्लों में गंदा पानी भर गया।

बारिश बंद होते ही लगा जाम
बारिश बंद होने के साथ ही जाम लग गया, एमजी रोड के साथ ही कनेक्टिंग रोड पर लोग जाम में फंसे हुए हैं।