आगरालीक्स.. यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, क्रूजर कार डिवाइडर से टकराई, तीन की मौत।
यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से दिल्ली की तरफ क्रूजर कार जा रही थी, दोपहर 12 30 बजे मथुरा के नौझील में कार डिवाइडर से टकराने के बाद एक्सप्रेस वे से नीचे गिर गई। हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग पहुंच गए
तीन की मौत, 10 घायल
हादसे में तीन की मौत हो गई, 10 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फाइल फोटो