
एक समुदाय विशेष के प्रेेमी युगल
नाई की मंडी के प्रेमी युगल एक विशेष समुदाय के हैं। उनका वीडियो सात दिन पहले वायरल हुआ है। इसके बाद नाई की मंडी क्षेत्र में तमाम लोगों के मोबाइल में वीडियो फैल गया। वीडियो वायरल होने के बाद समुदाय विशेष के बुजुर्गों की पंचायत हुई। पंचायत में प्रेमी युगलों के परिजनों को भी बुलाया गया। उनसे वीडियो के बारे में पूछा गया। इसके बाद सर्वसम्मित से फैसला लिया गया कि दोनों के परिजनों को नाई की मंडी छोडकर कहीं दूसरी जगह रहने के लिए कहा गया है।
कमरे में बनाया गया वीडियो, कैमरे से लिए गए अंतरंग फोटो
यह वीडियो एक कमरे में लिया गया है। इसमें युवक और युवती अंतरंग स्थिति में हैं, युवती के इन्कार करने पर भी युवक उसका कैमरे सेे वीडियो बना रहा है। यही नहीं, इस तरह के कई वीडियो वायरल हुए हैं। यह भी बताया जा रहा है कि युवक ने कई और युवतियों के वीडियो बनाए हैं। उनसे अश्लील बातें करते हुए आपत्तिजनक हालत में युवक युवती दिखाए गए हैं।
नाई की मंडी क्षेत्र की एक युवती को आठ माह पहले यहीं का एक युवक केदार नगर के एक घर में ले गया और एक बंद कमरे में उसने युवती की अश्लील वीडियो बना ली। उसे अपने मोबाइल में रख लिया। प्रेमी युगल की वीडियो बनाने के लिए घर मुहैया कराने वाले युवक ने करीब 20 दिन पहले युवक से वीडियो देने को कहा। उसने वीडियो की कीमत तीन लाख तक लगाई, जबकि प्रेमिका के साथ अश्लील वीडियो बनाने वाला युवक पांच लाख पर अड़ा रहा। करीब 15 दिन पहले वीडियो की बोली लगाने वाले युवक ने शराब पार्टी के दौरान युवक का मोबाइल चोरी कर लिया। इसके बाद बाजार में चार अश्लील वीडियो जारी कर दिए।
आगरा से लेकर मुंबई तक वीडियो
यह वीडियो मुंबई से लेकर आगरा तक वायरल हुआ है। इसके बाद से यह भी माना जा रहा है कि आगरा में वीडियो बनाने के बाद मंंबई में बेचे गए हैं। इस मामले की पडताल पुलिस कर रही है। साथ ही समुदाय विशेष के लोग भी मामले की छानबीन मे जुटे हुूए हैं।
छोडना पडा घर
वीडियो में युवक-युवती की पहचान होने के बाद आठ दिन पूर्व नाई की मंडी में इस संबंध में पंचायत हुई। समाज के रसूखदार और प्रबुद्ध लोग बैठे। वीडियो में दिख रहा युवक समाज के बड़े घराने का है और युवती की आर्थिक स्थिति खराब है। युवकों और उनके परिजनों के साथ युवती के परिजनों को भी बुलाया गया। इसमें पूरा मामला सामने आने के बाद पंचायत ने युवकों और युवती के साथ उसकी बहन को भी बस्ती से बाहर निकलने का फरमान सुनाया। डर के चलते सभी ने मोहल्ला छोड़ दिया।
Leave a comment