आगरालीक्स..आगरा के बिजली विभाग डीवीवीएनएल में 16 कर्मचारी कोरोना संक्रमित, 48 घंटे के लिए किया गया बंद, इससे पहले कमिश्नरी, कलक्ट्रेट, एसएन, सीएमओ कैंप कार्यालय में मिल चुके हैं कोरोना संक्रमित।
आगरा के डीवीवीएनएल में शुक्रवार को अधिकारी और कर्मचारियों की कोरोना की जांच के लिए एंटीजन टेस्ट कराए गए, इसमें 16 कर्मचारी संक्रमित मिले हैं, इन्हें आइसोलेट किया गया है। इससे पहले भी यहां कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। डीवीवीएनल कार्यालय को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है।
