आगरालीक्स ..आगरा के कमला नगर में थैला लूटने के बाद व्यापारी की हत्या कर दी थी, 36 घंटे बाद बडा खुलासा, बैग में 10 लाख रुपये थे, भाई ने टिफिन, 1500 रुपये बताए ..
आगरा में 26 अगस्त की शाम को रश्मि नगर कमला नगर में घर के पास बाइक से जा रहे रिक्शा पार्ट के कारोबारी ललित काठपाल और उसके भाई रिंकू को बदमाशों ने गोली मारकर थैला लूट लिया था। ललित काठपाल की मौत हो गई थी, इस मामले में रिंकू ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि थैले में टिफिन और 1500 रुपये थे, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई थी।

थैले में थे गोल्ड मोहर के अलीगढ के सप्लायर दिलीप गुप्ता के 10 लाख
पुलिस पूछताछ में सामने आया था कि रिंकू अलीगढ में गोल्ड मोहर के सप्लायर दीपक गुप्ता के लिए काम करता था, हर रोज आगरा से टैंकर में गोल्ड मोहर अलीगढ जाते हैं, वहां से रिंकू कैश लेकर आता है। जिस दिन वारदात हुई, रिंकू के थैले में 10 लाख रुपये कैश था।
पुलिस पूछताछ में 36 घंटे बाद वारदात का सही पता चला
26 अगस्त को ललित का भाई अलीगढ से कैश लेकर टैंकर से आगरा पहुंचा, वह वाटर वक्र्स चौराहे पर उतर गया। उसके भाई ललित काठपाल की घटिया आजम खां पर रिक्शा पार्ट की दुकान थी, वह बाइक से दुकान से चल दिया। ललित ने उसे सुल्तानगंज की पुलिया से बाइक पर बिठाया, वहां से दोनों भाई बाइक से रश्मि नगर, कमला नगर घर के लिए चले। घर के पास में बदमाशों ने थैला लूटने के बाद गोली मार दी, इससे ललित की मौत हो गई।
भाई रिंकू ने क्यों झूठ बोला
पुलिस जांच में जुटी हुई है, वारदात के बाद रिंकू ने बताया था कि बैग में 1500 रुपये और टिफिन था जबकि वह अलीगढ के जिस व्यापारी के लिए काम करता है उसने बताया कि 10 लाख रुपये कैश था। रिंकू ने बताया कि वह घटिया आजम खां स्थित दुकान से भाई के साथ आया था जबकि वह सुल्तानगंज की पुलिया से भाई के साथ बाइक पर बैठा।
रैकी के बाद हुई घटना
पुलिस ने कमला नगर क्षेत्र के सीसीटीवी खंगाले, इसमें सामने आया है कि बाइक सवार बदमाश रिंकू और ललित की बाइक का पीछा कर रहे थे, मौका मिलते ही उन्होंने थैला छीना और गोली मार दी। रैकी के बाद वारदात की आशंका है, अलीगढ से कैश लेकर चलते समय मुखबिरी की गई होगी, इसकी जांच की जा रही है।