आगरालीक्स.. आगरा में चार सेंटरों पर जेईई मेंस की परीक्षा होगी, एक से छह सितंबर तक परीक्षा आयोजित की जाएगी।
जेईई मेंस की परीक्षा करा रहे एनटीए के सिटी कॉर्डिनेटर एसएन मिश्रा, प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल का मीडिया से कहना है कि एक से छह सितंबर कराई जाएगी। इसके लिए चार सेंटर बनाए गए हैं। 29 अगस्त को इन्हीं चार सेंटरों पर एनटीए द्वारा होटल मैनेजमेंट की परीक्षा आयोजित की जा रही है, इसमें 226 छात्र शामिल होंगे।
दो पालियों में एक से छह सितंबर तक परीक्षा
जेईई मेंस एक से छह सितंबर तक दो पालियों में होगी और परीक्षा से पहले और बाद में कक्ष कंप्यूटर हॉल के साथ पूरे कंप्यूटर, सीट, बैंच को सैनिटाइज किया जाएगा। हर परीक्षार्थी से थर्मल स्क्रिनिंग के बाद ही मॉस्क पहन कर ही परीक्षा हॉल में प्रवेश दिया जाएगा।
ये हैं परीक्षा केंद्र
- टीसीेएस डिजिटल जोन, कुबेरपुर
- आरकेजीएम, इंडस्ट्रीयल एरिया, सिकंदरा।
- टीसीएस डिजिटल जोन, कामायनी हॉस्पीटल के पास सिकंदरा।
- टीसीएस डिजिटल जोन, तेहरा।