आगरालीक्स आगरा में 24 घंटे बाद अनलॉक 4.0 , पढे आगरा में क्या खुलेगा, शादी समारोह हो सकेंगे, 55 घंटे का मिनी लॉक डाउन, किन लोगों के बाहर निकलने पर रोक।
आगरा में एक सितंबर से अनलॉक 4 लागू हो रहा है, आगरा सहित यूपी के जिलों के लिए मुख्य सचिव आरके तिवारी ने गाइड लाइन जारी की हैं। वहीं, डीएम प्रभु एन सिंह ने अगस्त में आदेश जारी किए थे कि एक सितंबर से ताजमहल और आगरा किला को छोडकर अन्य स्मारक खुल जाएंगे, ऐसे में आगरा में एक सितंबर से ताजमहल और आगरा किला को छोडकर अन्य स्मारक खुल जाएंगे। जबकि प्रदेश में शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक लगने वाला वीकएंड लॉक डाउन जारी रहेगा। 100 लोगों के साथ शादी समारोह और अंत्येष्टि में शामिल होने की छूट दी जाएगी।
डीएम नहीं लगा सकेंगे लॉक डाउन
अब डीएम केवल कंटेनमेंट जोन में सख्ती कर सकते हैं वे लॉकडाउन नहीं लगा सकेंगे, इसके लिए अनुमति लेनी होगी।
इन लोगों के बाहर निकलने पर रोक
बुजुर्ग, गर्भवती, 10 साल से कम उम्र के बच्चे और बीमार, घर से बाहर नहीं निकल सकेंगे, स्वास्थ्य संबंधी समस्या के लिए ही बाहर जा सकेंगे।
अनलॉक 4 की गाइडलाइन्स
प्रदेश में जारी रहेगा 55 घंटे का वीकेंड लॉक डाउन
21 सितंबर से अधिकतम 100 लोगों के साथ शादी समारोह, अंत्येष्टि सांस्कृतिक, राजनीतिक, धार्मिक, खेल, मनोरंजन, अकादमिक आयोजन की छूट
सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान 30 सितंबर तक बंद रहेंगे
21 सितंबर से स्कूल 50 फ़ीसदी स्टाफ को ऑनलाइन शिक्षा या परामर्श के लिए बुला सकते हैं
21 सितंबर से कंटेनमेंट जोन के बाहर कक्षा 9 से 12 के छात्र-छात्राएं शिक्षकों से गाइडेंस के लिए स्कूल जा सकते हैं
21 सितंबर से कौशल विकास प्रशिक्षण संस्थान और आईटीआई में प्रशिक्षण की अनुमति
उच्च शिक्षण संस्थानों में पीएचडी स्कॉलर और टेक्निकल या व्यावसायिक कोर्स एस के पीजी के स्टूडेंट्स को बुलाया जा सकेगा
7 सितंबर से मेट्रो रेल सेवा को अनुमति
21 सितंबर से खुल जाएंगे ओपन एयर थिएटर
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को भी मिलेगी हरी झंडी