आगरालीक्स ..आगरा में बडी घटना, युवक, पत्नी और बेटे सहित तीन की हत्या, शव जलाने की कोशिश, अधजले शव मिले, पुलिस जांच में जुटी।
आगरा के यमुना पार के थाना एत्माउददौला के नगला किशनलाल में सोमवार सुबह तीन लोगों के शव मिले हैं, शव एक कमरे में मिले हैं, तीनों अधजले हैं, आशंका है कि हत्या करने के बाद शव जलाने की कोशिश की गई।
युवक, पत्नी और बेटे की हत्या
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि नगला किशन लाल में 50 साल के रामवीर अपनी पत्नी मीरा और 20 साल के बेटे बबलू के साथ रह रहे थे, इन तीनों की हत्या कर दी गई है, तीनों के शव एक ही कमरे में मिले हैं, पुलिस जांच में जुटी हुई है।