आगरालीक्स.. आगरा के कलेक्ट्रेट में अपने दो बच्चों के साथ पहुंची महिला ने केरोसीन डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की, पुलिस कर्मी ने उन्हें रोक दिया। बच्चे के चेहरे पर केरोसीन को पुलिस कर्मियों ने साफ कराया।
आगरा में मंगलवार को सदर के सोहल्ला निवासी तुलसा अपने दो बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची, उसने एसएसपी कार्यालय के सामने थैले से केरोसीन से भरी बोतल निकाली, उसे अपने सिर पर डालने के बाद बच्चों पर डालने लगी। पुलिस कर्मियों ने उसे देख लिया, उसे साथ से बोतल ले ली, तुलसा को महिला पुलिस कर्मी अपने साथ ले गईं, बच्चों के सिर और चेहरे को पुलिस कर्मियों ने साफ कराया।
महिला ने लगाए ससुराल पक्ष पर मारपीट के आरोप
तुलसा का आरोप है कि उसके पति सूरज हॉस्पिटल में भर्ती हैं, उनकी सास ननद और देवर मारपीट करते हैं, कई बार थाने में शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।