आगरालीक्स.. आगरा में पोस्ट ऑफिस के नौ कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, प्रधान डाकघर किया गया बंद, 48 घंटे के लिए बंद।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा में बुधवार को डाकघर के रीजनल कार्यालय में पांच कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि प्रताप पुरा स्थित प्रधान कार्यालय में चार कर्मचारी पॉजिटिव मिले हैं, इसके बाद प्रधान कार्यालय को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है।
पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी पॉजिटिव
आगरा में कोरोना के केस तेजी से बढने लगे हैं, ऐसे में पब्लिक डीलिंग से जुडे लोग कोरोना संक्रमित हो रहे हैं, एसएन के डॉक्टर, जूनियर डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। आयकर विभाग के अधिकारी, पुलिस अधिकारी और सिपाही, डीवीवीएनएल के कर्मचारी, एडीए और नगर निगम के कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।