आगरालीक्स.. आगरा में मास्क ना पहने पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जा रहा है, बाजार और रोड पर सख्ती की गई है, टीम बाजारों का निरीक्षण कर रही हैं।
आगरा में कोरोना के केस तेजी से बढ रहे हैं, नौ सितंबर को सबसे अधिक 96 कोरोना के नए केस आए हैं, कोरोना पॉजिटिव की संख्या 3644 पहुंच गई है, 730 मरीज भर्ती हैं, उनका इलाज चल रहा है।
मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना करने पर कार्रवाई
कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के लिए पुलिस और प्रशासन की टीमें बाजारों में निरीक्षण कर रही हैं, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। दुकान को 24 घंटे के लिए बंद कराया जा रहा है। मास्क ना पहनने वालों से 500 रुपये का जुर्माना वसूला जा रहा है।