आगरालीक्स ..यूपीपीएससी का रिजल्ट घोषित, आगरा के रविंद्र सिंह की 105 वीं रैंक, डिप्टी कलेक्टर बनेंगे।
यूपीपीएससी ने राज्य, प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2018 का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया। शास्त्रीपुरम निवासी रविंद्र सिंह की 105 वीं रैंक हैं, वे डिप्टी कलेक्टर बनेंगे। उन्हें यह सफलता अपने दूसरे प्रयास मिली है, उनहोंने आगरा के केवी नंबर नंबर वन से 10वीं में 88 फीसद और 12वीं में 84 फीसद अंक प्राप्त किए। झांसी स्थित बुंदेलखंड इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी से बीटेक की।
उनके पिता पिता दरयाब सिंह सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेट हैं और वर्तमान में प्रयागराज में तैनात हैं। मां इंद्रा देवी गृहणी हैं। बड़े भाई सुरेंद्र कुमार दिल्ली में फॉर्मासिस्ट हैं, बड़ी बहन रीना सिंह माध्यमिक शिक्षा विभाग में शिक्षिका हैं।
शीलेंद्र का भी हुआ चयन
जलेसर रोड, टेढ़ी बगिया निवासी 32 वर्षीय शीलेंद्र कुमार जिला सूचनाधिकारी पद के लिए चयनित हुए हैं। उनका इंटर कॉलेज में प्रवक्ता के पद पर चयन हो चुका है, उन्हें तीसरे प्रयास में यह सफलता मिली है।