आगरालीक्स ..भारत की स्वदेशी कोवैक्सीन का बंदर पर परीक्षण सपफल, एंटीबॉडीज बने, आगरा सहित देश दुनिया की 12 सितंबर की खबरें।
चीन ने लौटाए अरुणाचल से लापता युवक
अरुणाचल प्रदेश से पांच नागरिक लापता हो गए थे, इन पांच नागरिकों को चीन ने भारतीय सेना को लौटा दिया है।
एनसीबी ने मारा छापा
सुशांत सिंह ड्रग्स मामले में एनसीबी ने मुंबई और गोव में सात ठिकानों पर मारा छापा
स्वदेशी वैक्सीन का जानवरों पर परीक्षण सफल
भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन से जुडी एक और अच्छी खबर है, भारत बायोटेक ने घोषणा की है कि कोवैक्सीन का जानवरों पर परीक्षण सफल रहा है, यह दावा किया गया है कि परिणामों में लाइव वायरल चैलेंज मॉडल में वैक्सीन की सुरक्षात्मक प्रभावकारिता का प्रदर्शन किया। कंपनी ने कहा है कि कोवैक्सीन ने बंदरों में वायरस के प्रति एंटीबॉडीज विकसित की हैं।