आगरालीक्स आगरा मेट्रो का दूसरा डिपो कालिंदी विहार में बनेगा, यहां 6. 9 हेक्टेयर जमीन चिन्हित की गई है।
आगरा में मेट्रो ट्रेन के दो कॉरीडोर बनने हैं। इसमें से एक कॉरीडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बनेगा। यह 16 किलोमीटर लंबा कॉरीडोर है। पहले कॉरीडोर के लिए कालिंदी विहार में डिपो बनाया जाना है। कालिंदी विहार में प्रस्तावित डिपो के लिए खसरा नंबर 315 में 4 90 हेक्टेयर जमीन मिली है, इसमें से वन विभाग की 9740 वर्ग मीटर जमीन है। नगर निगम की 4600 वर्ग मीटर है। जबकि 25680 वर्ग मीटर निजी भूमि है।
पीएसी में पहला डिपो
मेट्रो का पहला कॉरीडोर ताज पूर्वी गेट से सिकंदरा तक बनेगा। यह 14 किलोमीटर लंबा कॉरीडोर है, इसके लिए पीएसी ग्राउंड में डिपो बनाने के लिए जमीन चिन्हित की गई है।
आगरा मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट 8262.85 करोड
पहला कॉरीडोर 4984.66 करोड रुपये
दूसरा कॉरीडोर 3278.19 करोड रुपये