आगरालीक्स ..आगरा प्रदेश के प्रदूषित शहरों में दूसरे नंबर पर रहा, एक्यूआई 180 रही, एक्यूआई का सामान्य स्तर शून्य से 50 के बीच में रहना चाहिए।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट में रविवार 13 सितंबर को आगरा का एक्यूआई 180 रिकॉर्ड किया गया, यह यूपी में दूसरे और देश में छठवें नंबर पर रहा। आगरा की हवा में अति सूक्ष्म कणों (पीएम2.5) की मात्रा बढ़ी हुई दर्ज की गई।
ये हैं मानक
सीपीसीबी द्वारा तय एक्यूआइ के मानक
0-50 तक अच्छी
51-100 तक संतोषजनक
101-200 तक मध्यम
200 से अधिक खराब
देश के शहरों का एक्यूआई
1, अंबाला, 256,
2, भिवाड़ी, 248,
3, बल्ल्भगढ़, 205,
4, ग्रेटर नोएडा, 202,
5, फरीदाबाद, 198,
6, आगरा, 180