आगरालीक्स.. आगरा में मई जैसी गर्मी पड रही है, लोग परेशान हैं, जाने कब बदलेगा मौसम और गर्मी से मिलेगी राहत।
आगरा में तापमान लगातार बढ रहा है, शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 37.8 तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 26.8 डिग्री रहा। तापमान बढने से लोग परेशान हैं।

23 सितंबर तक बदल जाएगा मौसम, बादल छाने के साथ होगी बारिश
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 22 सितंबर तक तेज धूप निकलेगी, इससे तापमान में बढोत्तरी होगी, तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। 23 सितंबर को मौसम का मिजाज बदल जाएगा, बारिश हो सकती है, इससे गर्मी से राहत मिल सकेगी।