आगरालीक्स.. आगरा के अंबेडकर विवि में 30 सितंबर तक छात्रों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
अंबेडकर विवि में कोरोना के नए केस आ रहे हैं, इसके बाद विवि ने छात्रों और उनके अभिभावकों के विवि परिसर में प्रवेश पर रोक लगा दी है। विवि द्वारा किए गए आदेश में कहा गया है कि 30 सितंबर तक विवि परिसर में छात्र और उनके अभिभावकों का प्रवेश बंद है, अक्टूबर में ही छात्र विवि में प्रवेश कर सकेंगे।
हेल्प डेस्क पर समस्याओं का निस्तारण
विवि से संबंधित समस्याओं का निस्तारण विवि परिसर में स्थापित हेल्प डेस्क से होगा, इसके लिए विवि परिसर में अंदर जाने की जरूरत नहीं है।