Sunday , 21 June 2026
Home टॉप न्यूज़ News @ 1pm On 19 September # Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

News @ 1pm On 19 September # Agra

154

आगरालीक्स.. आगरा में 21 सितंबर से और पाबंदियां हटने जा रही हैं। वहीं आईपीएल में आज से आगरा के खिलाड़ी होंगे आमने-सामने, देश-दुनिया की अभी तक की खबरें।

कोरोना का कोहराम जारी

देश में कोरोना का कोहराम बढ़ता ही जा रहा है। पिछले 24 घंटों में देश के अलग-अलग हिस्सों से 93 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले सामने आये हैं, जबकि इसी अवधि में 1200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। अब तक 53 लाख संक्रमित और 85 हजार से ज्यादा मौत हो चुकी हैं। राहत की बात यह है कि अब तक 42 लाख से ज्यादा लोग कोरोना को मात देकर अपने घरों को लौट चुके हैं।

कोरोना की दूसरी लहर में कई देश

इजरायल ने शुक्रवार को दोबारा राष्ट्रीय लॉकडाउन लागू कर दिया है। तीन हफ्ते तक लोगों पर सख्त पाबंदिया लगाई गई हैं। लोग अपने घरों से एक किलोमीटर से दूर नहीं जा सकेंगे। इजरायल के अलावा कुछ और देशों में दोबारा कोरोना लहर का खतरा पैदा हो गया है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इस बात की पुष्टि की है कि उनके देश में कोरोना की दूसरी लहर आ सकती है।

नौ आतंकी धर दबोचे

एनआईए ने अलकायदा के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। केरल के एनार्कुलम से तीन और प. बंगाल के मुर्शिदाबाद से छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के मुताबिक इन आतंकियों के निशाने पर देश के बड़े सुरक्षा प्रतिष्ठान थे।

पत्नी और बेटों समेत खुदकुशी

राजस्थान की राजधानी जयपुर के एक ही परिवार के चार सदस्यों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली। माता-पिता ने दो बेटों समेत चार लोगों ने कर्ज से परेशान होकर फांसी लगाकर जान दे दी। अभी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस जांच में जुटी है।

पुलिस ने दिव्यांग को पीटा

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक दिव्यांग के साथ पुलिस की मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना एक वीडियो वायरल होने के बाद सामने आई है। वीडियो में एक दिव्यांग को एक पुलिसकर्मी घसीटते हुए पुलिस चौकी ले जाते हुए दिखाई दे रहा है।

छत्ता क्षेत्र में पानी की किल्लत

आगरा के छत्ता क्षेत्र में उमसभरी गर्मी में दो दिन से पेयजल संकट व्याप्त हो गया है। बेलनगंज, गुदड़ी मंसूर खां, मैना गेट, पथवारी, पंजा मदरसा धूलियांज आदि क्षेत्र में शुक्रवार से ही नलों में पानी नहीं आया है। शाम तक नलों में पानी नहीं आने पर लोगों को उम्मीद थी कि आज पानी आ जाएगा लेकिन पेयजल की सप्लाई ठप रही, जिससे लोग परेशान रहे। सुबह से ही लोग पानी की तलाश में इधर-उधर भटकते रहे। क्षेत्र के अधिकांश हैंडपंप भी खराब पड़े हुए हैं।

आगरा में 21 से खुलेंगे ताज व किला, स्कूल रहेंगे बंद

आगरा में 21 सितंबर से ताजमहल, आगरा किला समेत अन्य ऐतिहासिक इमारतें पर्यटकों के लिए खुल जाएंगी। शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल खुल जाएंगे, लेकिन इस दौरान स्कूल कालेज बंद रहेंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

NEET UG Re Exam 2026 : Easy questions of Biology, Chemistry & Physics tough, Reaction of Aspirants in Agra

आगरालीक्स…नीट यूजी री एग्जाम में बायोलॉली के प्रश्नों से खिले चेहरे, केमिस्ट्री...

बिगलीक्स

Agra News: West Delhi Businessman Found dead in Hotel Room in Agra…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा में दिल्ली के कारोबारी ने होटल के कमरे में...

बिगलीक्स

Agra Live News: Young man shoots himself in hotel room in Agra…#agranews

आगरालीक्स…सनसनीखेज, आगरा में होटल के कमरे में युवक ने खुद को मारी...

बिगलीक्स

Agra Live News: NEET UG Re Exam at 20 Centers in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 20 केंद्रों पर नीट यूजी पुनर्परीक्षा चल रही...

error: Content is protected !!