आगरालीक्स.. आगरा के वरिष्ठ पत्रकार अमी आधार निडर का निधन हो गया है, उनका कोरोना संक्रमित होने पर मेदांता में इलाज चल रहा था, आगरालीक्स परिवार के साथ ही आगरा के मीडिया जगत ने शोक व्यक्त किया है। यह मीडिया जगत के लिए बडी क्षति है। इससे पहले कोरोना संक्रमित होने से वरिष्ठ पत्रकार पंकज कुलश्रेष्ठ का निधन हो गया था।
कई बडे संस्थानों में काम करने के बाद अमी आधार निडर आगरा कॉलेज के पत्रकारिता विभाग में शिक्षण कार्य कर रहे थे, कोरोना संक्रमित होने पर राम रघु और उसके बाद मेदांता में भर्ती किया गया। वे मेदांता में वेंटीलेटर पर थे, शनिवार को उनका निधन हो गया।