आगरालीक्स… आगरा में सोने-चांदी का भाव मौसम की तरह उतार-चढ़ाव का बना हुआ है। सोने की कीमत पचास हजार रुपये प्रति दस ग्राम के पास बनी हुई है। चांदी के रेटों में भी गिरावट आई है।
सर्राफा बाजार में आज सुबह सोने के भाव 50,300 रुपये प्रति दस ग्राम पर खुले, जो दोपहर में तीन सौ रुपये कम होकर 50 हजार रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए। इसी प्रकार चांदी सुबह खुलने पर 61,300 रुपये प्रतिकिलो पर रही, जबकि दोपहर में 61 हजार रुपये प्रतिकिलोग्राम पर पहुंच गई। इसमें में भी तीन सौ रुपये प्रतिकिलो की गिरावट आई। सोमवार को सोने का भाव 52,950 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था। चांदी की कीमत भी 67, 731 रुपये किलोग्राम पहुंच गई थी, जबकि शुक्रवार को चांदी का भाव 67,877 रुपये प्रतिकिलो ग्राम था। सोना भी 51,715 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर था।
सर्राफा कारोबारी अनिल कुमार जैन का कहना है कि बाजार में अभी स्थिरता है। इस बार साहलग कम हैं। नवंबर और दिसंबर में कम साहलग हैं। दीपावली के आर्डर को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है