आगरालीक्स.. टाइम पत्रिका में सर्वाधिक प्रभावशाली लोगों की सूची में पीएम नरेंद्र मोदी, शाहीन बाग का चेहरा बिल्कीस दादी शामिल। देश दुनिया की खबरें।
विश्व प्रसिद्ध पत्रिका टाइम ने वर्ष 2020 के सर्वाधिक प्रभावशाली व्यक्तियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर शामिल किया है। हर साल जारी होने वाली इस सूची में इस बार शाहीन बाग प्रदर्शन का चेहरा बनी बिल्कीस दादी का नाम भी शामिल किया गया है। नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में हुए प्रदर्शन के दौरान बिल्कीस दादी ने दुनियाभर में ख्याति अर्जित की थी। इस सूची में अभिनेता आयुष्मान खुराना, रविन्द्र गुप्ता और भारतीय मूल के सुंदर पिचाई का नाम शामिल है।
मुंबई में भारी वर्षा
मुंबई के कई इलाकों में बीती रात से नौ घंटों से ज्यादा मूसलाधार बारिश होने से जनजीवन ठप्प हो गया। कई स्थानों पर घरों और दुकानों में पानी भर गया। सड़कों पर कमर तक पानी भरा हुआ है। मुंबई के लोअर परेल, किंग सर्किल, लोखंडवाला, मांटुंगा और अंधेरी आदि क्षेत्रों में जगह-जगह जलभराव हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में मुंबई और आसपास फिर बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।
राष्ट्रपति से आज मिलेंगे विपक्षी
कृषि बिल को लेकर सरकार और विपक्षी दलों के बीच छिड़ी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बिल को लेकर राज्यसभा में भारी हंगामे के बाद आठ सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलम्बित कर दिया गया। इसके बाद विपक्ष ने दोनों सदनों का बहिष्कार किया हुआ है। इस मुद्दे पर आगे की रणनीति तय करने के लिए सभी विपक्षी दलों की बैठक होगी। बाद में शाम पांच बजे सभी विपक्षी दलों के प्रतिनिधि राष्ट्रपति कोविंद से मिलकर अपना पक्ष रखेंगे।
अकाली दल दो फाड़
पंजाब के शिरोमणी अकाली दल दो फाड़ हो गई है। नये बने शिरोमणि अकाली दल डेमोक्रेटिक की आज चंडीगढ़ में बैठक आयोजित की गई है। बागी नेताओं की नई पार्टी के नेत सुखदेव सिंह ढींढसा ने बताया कि आज की बैठक के बाद निर्वाचन आयोग में नये दल के पंजीकरण के लिए आवेदन किया जायेगा। नई पार्टी पंजाब के अलावा हरियाणा, राजस्थान से लगे कुछ इलाकों और दिल्ली में भी अपना आधार बनाएगी।
श्रम कानून संबंधी विधेयकॉ
संसद के मानसून सत्र के आज दसवें दिन विपक्ष के बहिष्कार के बीच श्रम कानून में संशोधन के तीन विधेयक राज्यसभा में पेश किये गए। ये तीनों बिल लोकसभा में पहले ही पारित हो चुके हैं। विपक्ष ने इस विधेयक को किसान विरोधी बताया गया है।
तुर्की ने उठाया कश्मीर का मुद्दा
संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंच पर तुर्की ने एक बार फिर से कश्मीर का मुद्दा उठाया है। तुर्की ने सभा में भारत के खिलाफ विष वमन करते हुए कहा कि कश्मीर अब भी ज्वलंत मुद्दा है। तुक्री के राष्ट्रपति एर्दोआन के बयान पर भारत ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भारत सरकार ने तुर्की को फटकार लगाते हुए कहा कि तुर्की के राष्ट्रपति की कश्मीर संबंधी टिप्पणीयों को पूरी तरह अस्वीकार्य करार दिया है।