आईपीएल-13 के आज शाम साढ़े सात बजे होने वाले पांचवे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियन्स की टीमों के बीच भिड़ंत होगी। कोलकाता की टीम आज आईपीएल-13 में अपना पहला मैच खेलेगी, जबकि उसके सामने होगी मुंबई इंडियन्स, जो इस मैच में चेन्नई सुपर किंग के हाथों मात खा चुकी है।
संजू के दम पर जीता राजस्थान
आईपीएल-13 के चौथे मैच में मंगलवार को संजू सैमसन की आतिशी पारी और बेहतरीन विकेटकीपिंग की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग को 16 रन से हरा दिया। हालांकि चेन्नई सुपर किंग के फाफ डुप्लेसिस की तूफानी पारी की के बावजूद चेन्नई की टीम को पराजय का मुंह देखना पड़ा। राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 216 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में चेन्नई की टीम छह विकेट पर 200 रन ही बना सकी।
सड़क पर गिरा धोनी का छक्का
शारजाह में कल हुए मैच में 416 रन बने, जिनमें 33 छक्के भी शामिल हैं। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान महेंद्र सिंह धौनी अपनी टीम को जीत तो नहीं दिला पाए लेकिन आखिरी ओवर में टॉम कुरेन की तीसरी, चौथी और पांचवीं गेदों पर लगातार तीन छक्के जड़कर सनसनी फैला दी। इनमें से एक छक्का शारजाह की सड़क पर जाकर गिरा।