आगरालीक्स.. आगरा का दो अक्टूबर का प्रेस रिव्यू, आगरा में 7 फीसद अभिभावक स्कूल भेजने को सहमत, गायत्री बिल्डर के हरिओम दीक्षित पत्नी गायत्री दीक्षित हिरासत में.

आगरा में दो अक्टूबर को न्यूजपेपरों में प्रकाशित खबरें हाथरस प्रकरण में फोरेंसिक जांच में रेप की पुष्टि नहीं, बिटिया के जबरन अंतिम संस्कार पर हाईकोर्ट खफा कहा यह संवेदना को झकझोरने वाला, सरकार से मांगा जवाब, एसीएस होम, डीजीपी, एडीजी कानून व्यवस्था, डीएम और एसएसपी 12 अक्टूबर को तलब, पीडिता के घर जा रहे राहुल प्रियंका हिरासत में लिए गए, 203 पर मुकदमा, रात को छोडा, पुलिस ने राहुल को धक्का मारा, लाठी भांजी, हाथरस के वायरल वीडियो में डीएम कहते दिखे मीडिया आज है कल नहीं, हम यहीं रहेंगे। अनलॉक 5 में 15 अक्टूबर से चरणबदृ तरीके से खुलेंगे यूपी में स्कूल, दुर्गा पूजा और रामलीला को भी शर्तों के साथ छूट। भदोही में किशोरी की सिर कुचल कर हत्या, दुष्कर्म की आशंका, देश में कोरोना संक्रमित 63 लाख पार, पाकिस्तानी गोलाबारी में तीन जवान शहीद, पांच घायल, जवाब कार्रवाई में पीओके में लोंचिंग पैड पोस्ट तबाह, कई आतंकी ढेर। 15 अक्टूबर से त्योहारों के लिए 200 विशेष ट्रेनें, निर्देशक अनुराग कश्यप से पूछताछ, लॉकडउन में रदृद उडानों का किराया होगा वापस, सडक हादसों में घायलों के मददगार परेशान नहीं होंगे। पटरी पर लौट रही है अर्थव्यवस्था, राहत लेकर आया सितंबर, रोजगार के लिए सबसे जरूरी मैन्यूफेक्चरिंग इंडेक्स में बढोत्तरी दर्ज, एसआईटी जांच में सामने आया करोडपति सिपाही, बीईओ प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम डेढ महीने में घोषित, 16 अगस्त को हुई थी परीक्षा, हेड कांटेबल को पदानवत कर पीएसी में भेजने पर रोक। वीवीआईपी विमान एयर इंडिया वन भारत पहुंचा, 8400 करोड के हैं दो विमान, अमेरिकी मिसाइल से है लेस, 17 घंटे बिना रुके उडान भर सकता है विमान। म्रतक बेसिक शिक्षकों के आश्रितों को मिलेगा त्रतीय श्रेणी की नौकरी, ट्रंप का दावा पहली डिबेट जीत ली, अमेरिकी लोगों ने इसे अभी तक की सबसे खराब प्रेसीडेंशियल डिबेट में से एक बताया। जीत के साथ मुंबई शीर्ष पर, पंजाब को 48 रन से हराया। धौनी की चेन्नई उतरेगी हार का क्रम तोडने।
अमर उजाला ..हाथरस प्रकरण में आगरा में प्रदर्शन, सफाई व्यवस्था ठप, सुबह से रात तक प्रदर्शन
ताज के रॉयल गेट की छत पर चढे 5 सैलानी, पूछताछ के बाद छोडा
पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए लेखपाल अरेस्ट
दैनिक जागरण ..15 अक्टूबर से चरणबदृध तरीके से खुलेगे स्कूल, आगरा मंडल में सात फीसद अभिभावक अपने बच्चों को ही स्कूल भेजने को तैयार
कोरोना से एक और मौत, 48 नए केस, कुल केस 5808
193 दिनों बाद खुला स्टेडियम का स्वीमिंग पूल, 12 खिलाडियों ने किया अभ्यास
हिंदुस्तान ..गायत्री बिल्डर एवं डेवलपर्स के मालिक हरिओम दीक्षित और उनकी पत्नी कल्याणी दीक्षित को पुलिस ने हिरासत में लिया
हनीमून पर पति बोला समलैंगिक हूं, मुकदमा
नकली इंजन आयल मामले में दो मुकदमे, आठ नामजद
आगरा की खबरों से 24 घंटे अपडेट रहने के लिए लॉग इन करें https://agraleaks.com/