आगरालीक्स.. आगरा में बुकिंग कराने के बाद भी फ्लैट ना देने पर दर्ज मुकदमों में गायत्री बिल्डर एवं डेवलपर्स के मालिक हरिओम दीक्षित और पत्नी कल्याणी दीक्षित पुलिस हिरासत में।
पुलिस के अनुसार आगरा के बिल्डर हरीओम दीक्षित की दो कपंनी हैं, गायत्री डेवलपर्स के मालिक हरिओम दीक्षित हैं और कल्याणी स्टोर एंड हाउसिंग में उनकी पत्नी कल्याणी दीक्षित डायरेक्टर हैं। बिल्डर पर आगरा के हरीपर्वत, न्यू आगरा और सिकंदरा थाने में नौ मुकदमे दर्ज हैं, इसमें से एक मुकदमा पुलिस कार्यालय में तैनात एकाउंट बाबू ने दर्ज कराया है। ज्यादातर मामलों में आरोप है कि बुकिंग कराने के बाद भी फ्लैट नहीं दिया गया, कब तक मिलेगा यह भी नहीं बताया जा रहा है, बिल्डर फोन नहीं उठाते हैं, चेक दिए गए थे वे बाउंस हो गए हैं। एसएसपी बबलू कुमार का मीडिया से कहना है कि गायत्री बिल्डर एवं डेवलपर्स के मालिक हरिओम दीक्षित और उनकी पत्नी कल्याणी दीक्षित को हिरासत में लिया गया है, उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

बिल्डरों के खिलाफ दो साल में 40 मुकदमों में नहीं हुई कार्रवाई
आईजी ए सतीश गणेश ने पिछले दिनों समीक्षा की थी, उन्होंने दो साल में आगरा में बिल्डरों पर 40 मुकदमे दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई ना करने पर फटकार लगाई थी।
2017 में बिल्डर शैलेंद्र अग्रवाल केा किया था अरेस्ट
इससे पहले 2017 में पुलस ने निखिल बुडलैंड बिल्डर के मालिक शैलेंद्र अग्रवाल को अरेस्ट कर जेल भेज दिया था , गैंगस्टर एक्ट भी लगाया था।