आगरालीक्स.. आगरा में सीएनजी 1 .55 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती, आगरा से कैला देवी बस यात्रा शुरू।
ग्रीन गैस कंपनी ने त्योहार को देखते हुए सीएनजी के रेट 1. 55 रुपये प्रति किलोग्राम कर दिए हैं, अभी तक यह 60 .95 रुपये प्रति किलोग्राम थे। लेकिन पीएनजी की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गा है।
कैला देवी के लिए बस सेवा शुरू
परिवहन विभाग ने आगरा में ईदगाह से करौली तक के लिए बस सेवा शुरू कर दी है, यह बस ईदगाह से कागरौल, जगनेर, बसेडी, बाडी , सरमथुरा होते हुए करौली श्री कैला देवी मंदिर तक जाएगी। बस ईदगाह से सुबह 6 .40 बजे चलेगी और 11. 45 बजे कैला देवी पहुंच जाएगी, कैलादेवी से यह बस दोपहर 2 .15 बजे चलेगी, यहां आगरा शाम साढे सात बजे तक पहुंच जाएगी।