आगरालीक्स ..आगरा में हवा में धूल ही धूल है, गले में खराब, आंख और नाक में जलन हो रही है, एक्यूआई 346 तक पहुंच गया है, यह घातक है।
आगरा में 30 अक्टूबर को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 346 रिकार्ड किया गया, एक्यूआई का सामान्य स्तर 50 होना चाहिए। कार्बन मोनोआक्साइड की अधिकतम मात्रा मानक चार माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर से 32 गुना से अधिक रही। अति सूक्ष्म कणों की अधिकतम मात्रा मानक 60 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर से सात गुना अधिक रही।
यूपी का 4 वा प्रदूषित शहर आगरा
आगरा प्रदेश में चौथा प्रदूषित शहर रहा। आगरा से अधिक प्रदूषित शहर ग्रेटर नोएडा (394), गाजियाबाद (382) और बागपत (351) रहे। देश के प्रदूषित शहरों में आगरा 14वें स्थान पर रहा।