आगरालीक्स.. सीए परीक्षा के एडमिट कार्ड आज से जारी. इस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया आज से सीए नवंबर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने सीए फाउंडेशन इंटरमीडिएट और फाइनल इयर के पाठ्यक्रमों की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे आईसीएआई की आधिकारिक साइट पर प्रवेश पत्र डाउन लोड कर सकते हैं। इसके अलावा संस्थान सात नवंबर ऑप्ट-आउट विंडो भी खोलेगा, जो छात्र नवंबर 2020 से ऑप्ट-आउट करना चाहते हैं वह आधिकारिक साइट पर जाकर इसके लिए आवेदनकर सकते हैं।
परीक्षा कार्यक्रम
सीए नवंबर की परीक्षाएं 21 नवंबर से शुरू होंगी। फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा आठ दिसंबर से शुरू होंगी और छह दिसंबर को खत्म होंगी। इंटमीडिएट की परीक्षा 22 नवंबर से शुरू होगी और सात दिसंबर को खत्म होंगी। परीक्षाएं दोपहर दो बजे की शिफ्ट में होंगी। कोविड-19 नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा।