आगरालीक्स…आगरा में पूर्व आयकर अधिकारी की तीन पीढ़ियां रखती हैं करवाचौथ व्रत, आगरा की रामविहार कॉलोनी दयालबाग निवासी पूर्व आयकर अधिकारी आरसी अग्रवाल की तीन पीढ़ियां करवाचौथ का व्रत रखती हैं। बेटे-बहुएं तो साथ में व्रत रखते हैं लेकिन नाती-नातिन बहुएं जॉब में होने के कारण अलग-अलग शहरों में व्रत रखते हैं और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद वीडियो कॉलिंग के जरिये एक दूसरे से रूबरू होकर आशीर्बाद लेते हैं।

63 साल से हर साल निर्जला व्रत
प्रिटिंग प्रेस के कारोबारी अनिल अग्रवाल बताते हैं कि उनकी मां शकुंतला देवी और पिता पूर्व आयकर अधिकारी आरसी अग्रवाल की शादी 63 वर्ष पूर्व हुई थी। पुराने समय में करवाचौथ का व्रत रखा जाता था तो घरों में भी ही दीवारों पर करवाचौथ पर भगवान की आकृति को गेरू से बनाया जाता है, उसके सामने ही पूजन सामग्री समेत अन्य सामान को रखकर पूजा की जाती थी। इसके बाद कलेंडर आदि आ गए हैं। अब भी घर की सभी सुगागिनें घऱ की छतों पर जाकर चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं।

उपहार किए जाते हैं भेंट
अनिल अग्रवाल बताते हैं उनकी पत्नी रजनी अग्रवाल भी 33 वर्ष से करवा चौथ का व्रत रख रही हैं। करवाचौथ का व्रत वह मां के साथ ही रखती हैं और सामूहिक पूजा के बाद चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है। उन्होंने बताया कि वह मिठाई खिलाकर अपनी पत्नी के व्रत को खुलवाते हैं। यथा संभव उपहार भी देते हैं।
बेटे-बहू रहते हैं दूसरे शहरों में

उन्होंने बताया कि उनके बेटा पीय़ूष अग्रवाल इलेक्ट्रिक एंड मेंटीनेंस इंजीनियर हैं, उनकी शादी को दो साल हुए हैं। पहली शादी पर बहू शैफाली और बेटा पीयूष भुज में थे, जहां पर उन्होंने करवाचौथ का व्रत रखा था। वर्तमान में बेटे पीयूष की नियुक्ति नोएडा में और बहू भी वहीं है। इस बार भी करवाचौथ का व्रत वह नोएडा में ही करेंगे। उन्होंने बताया कि उनके बड़े भाई सुनील अग्रवाल औऱ मंजू अग्रवाल के बेटे आशीष गूगल कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, आशीष की शादी नूपर अग्रवाल के साथ पिछले साल ही हुई है। वर्तमान में वह बैंगलूर में तैनात हैं। करवाचौथ का पर्व भी दोनों बंगलूरू में ही मनाएंगे।
