आगरालीक्स.. नंद बाबा मंदिर में नमाज पर बवाल, चार पर केस, आगरा सहित देश दुनिया की अभी तक की खबरें।
मथुरा के नंद बाबा मंदिर में नमाज पढ़ने को लेकर बवाल खड़ा हो गया है। आरोप है कि इन लोगों ने धोखे से मंदिर में घुसकर नमाज पढ़ी। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
बताया जाता है कि बीती 29 अक्टूबर को चार लोग नंदबाबा के मंदिर में आए। इनमें से दो लोगों ने मंदिर के सेवायतों को गुमराह कर मंदिर में नमाज पढ़ी। इस मामले में थाना बरसाना में इन चारों लोगों के खिलाफ धारा 153ए, 295, 505 के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है। मंदिर प्रशासन की ओर से दर्ज कराई गई है। मंदिर प्रशासन की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली से आए दो लोगों ने बिना इजाजत मंदिर में नमाज पढडी और अपने फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया में फोटो वायरल होने से हिंदू समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं।
आगरा-जयपुर मार्ग पर बसें रोकीं
गुर्जर समाज का आरक्षण को लेकर राजस्थान में पुनः आंदोलन शुरू हो गया है। भरतपुर में आज सुबह तक रेल औऱ सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसी के चलते दिल्ली-मुंबई रूट की कई ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। राज्य में एहतियातन आगरा-जयपुर रूट पर बस सेवाओँ को रोक दिया है। रेलवे ट्रैक पर धऱना दे रहे गुर्जर समुदाय के लोग शिक्षा और नौकरी में आरक्षण की मांग कर रहे हैं।
183 पाकिस्तानियों का वीजा फ्रांस ने रद किया
मोहम्मद साहब के कार्टून को लेकर छिड़े विवाद के चलते फ्रांस ने 183 पाकिस्तानी नागिरकों का वीजा रद्द कर दिया है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के पूर्व प्रमुख शुजा पाशा की बहन समेत इन सभी पाकिस्तानियों पर फ्रांस में अवैध तरीके से रहने का आरोप है। उधर, पाकिस्तानी दूतावास ने इस सभ के लिए खास अपील की गई है।
एएमयू छात्र नेता की गिरफ्तारी के आदेश
मोहम्मद साहब के कार्टून को लेकर फ्रांस समेत सारी दुनिया में विरोध प्रदर्शन के तहत अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में भी विरोध प्रदर्शन हुए हैं। इसको लेकर योगी सरकार सख्त हो गई है। एएमयू के छात्र नेता फरहान जुबैरी पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही जुबैरी की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश भी दिए गए हैं। ज्ञातव्य है कि जुबैरी ने फ्रांस और इजरायल को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था।
दिल्ली में पांचवें दिन भी पांच हजार संक्रमित
दुनियाभरमें कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। फ्रांस और ब्रिटेन ने पुनः लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। इधर, भारत में कोरोना संक्रमण और उससे होने वाली मौतों का आंकड़ा कम हुआ लेकिन दिल्ली में लगातार पांचवें दिन भी पांच हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटों में देश में 4521 कोरोना संक्रमण संक्रमण के नये मामले सामने आए हैं। इन्हें मिलाकर अब तक देश में 82,29,313 हो गई है। इसी अवधि में 4496 और लोगों की वायरस से मौत के बाद कुल मृतक संख्या 1,22,607 हो गई है। देश में फिलहाल एक्टिव केसों की संख्या 5,61,908 हो गई है। कोरोना रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है। अब यह आंकड़ा 91.7 फीसदी हो गई है।