आगरालीक्स.. आगरा के डॉक्टर दंपती के बेटे अपनी अलग राह चुनी है। पेशे को बदलते हुए बुफाज कैफे लांच किया है, बुफाज कैफे, फतेहाबाद रोड पर लजीज व्यंजन के साथ ही बाहर से आने वाले पर्यटक मुगलिया स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे। इसके साथ ही जमकर मस्ती करने का भी मौका मिलेगा।
एसएन मेडिकल कालेज की पूर्व प्राचार्य और स्त्री रोग विभाग की हेड डॉ सरोज सिंह और डॉ युवराज सिंह के बेटे अक्षय सिंह ने बुफाज कैफे, फतेहाबाद रोड पर शुरू किया है, उनके परिवार में अधिकांश डॉक्टर हैं लेकिन उन्होंने अपनी राह अलग चुनी है, आगरा में बडी संख्या में पर्यटक आते हैं। पर्यटक आगरा के मुगलियां व्यजनों का आनंद ले सकें, आगरा के स्थानीय लोग वीकएंड मस्ती कर सकें, इसके लिए टीडीआई माल के सामने फतेहाबाद रोड पर बुफाज कैफे शुरू किया है।