आगरालीक्स… आगरा में करवाचौथ पर सोने के रेट बढे, चांदी के रेट में गिरावट आई है। शेयर बाजार में उछाल.
आगरा के सर्राफा बाजार में हाजिर सोना-99.99 53300 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 99.5 के भाव 52,750 रुपये प्रति दस ग्राम रहे। वहीं एमजी रोड स्थित लक्ष्मण दास ज्वैलर्स के संचालक रोहिन हेमदेव के मुताबिक उनके शोरूम पर ज्वैलरी के रेट 14 कैरेट में 3198 रुपये प्रति ग्राम, 18 कैरेट में 4104 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट में 4900 रुपये प्रति ग्राम के भाव रहे।
वायदा बाजार के भाव
वायदा बाजार में भी सोने में तेजी आई है।
वायदा बाजार में सोना आज 51320 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला, जो मामूली गिरावट के बाद दोपहर तक 51,138 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था। वहीं चांदी के रेट सुबह 61420 रुपये प्रति किलो पर खुला, जो मामूली गिरावट के बाद दोपहर तक 61073 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया।
शेयर बाजार में उछाल
अमेरिकी चुनाव का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी पडा है, सप्ताह में तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 250 अंक से ज्यादा मजबूत होकर 40500 के स्तर को पार कर गया, जबकि निफ़्टी 75 अंक मजबूत होकर 11900 के करीब आ गया है। शुरूआती कारोबार के दौरान आई टी सेक्सर में बढोत्तरी हुई, इन्फोसिस के शेयर 5 फीसदी जबकि टेक महिंद्रा, एचसीएल और टीसीएस के शेयर भी दो फीसदी बढत के साथ कारोबार कर रहे हैं, ऐसा माना जा रहा है कि जीतने की स्थिति में विडेन की नीतियां भारत के आईटी सेक्टर के हित में होंगी।