आगरालीक्स ..आगरा में कोरोना से एक और मौत, डॉक्टरों सहित 53 नए केस आए हैं, पढे किस क्षेत्र से आए नए केस।
आगरा के शाहगंज के भोगीपुरा निवासी 63 साल की महिला मरीज का एसएन मेडिकल कॉलेज के कोविड हास्पिटल में इलाज चल रहा था, उनकी मौत हो गई। कोरोन संक्रमित 147 की मौत हो चुकी है। नए केस 53 आए हैं। 69 साल की मीना एन्क्लेव निवासी मरीज, 40 साल की बोदला, 26 साल की सीएचसी अछनेरा, 35 साल की बोदला, 74 साल के न्यू आदर्श नगर बल्केश्वर, 29 साल की कमला नगर, 37 साल की कालिंदी विहार, 44 साल के कमला नगर, 70 साल के कुबेरपुर, 67 साल के रामबाग, 47 साल के मोती कटरा, 55 साल के राम नगर कालोनी, 18 साल के पिनाहट, 41 साल के पदम कुंज, 45 साल के शाहगंज, 34 साल के बिचपुरी, 42 और 10 साल के काबेरी कुंज, 58 साल के ग्वालियर रोड, 19 साल के शमसाबाद, 28 साल के बल्केश्वर, 52 साल के शमसाबाद, 41 साल के जयपुर हाउस के मरीज की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
7444 मरीज संक्रमित, 408 भर्ती
कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 7444 पहुंच गई है, 6889 मरीज ठीक हो चुके हैं, 408 मरीज भर्ती हैं।