
आंख खुलेगी तो बिजली हो सकती है गुल
बिजली की मांग बढने और आपूर्ति कम होने से पर बुधवार को भी कई घंटे बिजली गायब रही। दोपहर तीन से पांच बजे तक शहर भर में ब्लैक आउट रहा। अब गुरुवार को भी यही हाल रहेगा। हो सकता है कि आपकी आंख खुले तो बिजली जा चुकी हो। इससे दैनिक कार्यों में भी समस्या होगी।
बिल पूरा, कटौती क्यों
टीटीजेड में होने के चलते ताजनगरी में बिजली कटौती नहीं की जा सकती है। इसके बाद टोरेंट द्वारा शहर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने पर बिल लिया जा रहा है। इसके बाद भी कटौती होने से शहरवासियों में आक्रोश है।
Leave a comment