आगरालीक्स.. आगरा के राधा स्वामी सत्संग सभा के प्रेसीडेंट आईएएस प्रेम प्रशांत का निधन हो गया है। वे दयालबाग शिक्षण सभा के भी अध्यक्ष थे, मंगलवार को मेदांता हास्पिटल, गुरुग्राम में अंतिम सांस ली।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के राधास्वामी सत्संग सभा के अध्यक्ष प्रेम प्रशांत 1970 बैच के आईएएस थे, वे 2017 में राधास्वामी सत्संग सभा के अध्यक्ष बने थे। यहां पिछले दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी, उनका एम्स और उसके बाद मेदांता गुरुग्राम में इलाज चल रहा था, वहां उनका मंगलवार को निधन हो गया।