आगरालीक्स.. आगरा का सबसे लंबा 1.6 किलोमीटर का फ्लाईओवर आज से शुरू हो जाएगा, इसके बाद जाम नहीं लगेगा।
आगरा के यमुना पार में शाहदरा पर 1 .6 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया गया है, यह सबसे लंबा फ्लाईओवर है। तीन साल में फ्लाईओवर बनकर तैयार हुआ है। गुरुवार को फ्लाईओवर का शुभारंभ किया जाएगा, इसके बाद यमुना पार में फ्लाईओवर के चलते जाम नहीं लगेगा। इससे पहले यहां अक्सर जाम लगा रहता था, विदेशी पर्यटक भी जाम में फंस जाते थे लेकिन अब फ्लाईओवर बनने से जाम नहीं लगेगा।