आगरालीक्स.. आगरा में त्योहार पर बाजारों में भीड है, केंद्र सरकार का दीपावली तोहफा, आगरा सहित देश दुनिया की अभी तक की खबरें।
बिहार में सरकार गठन पर मंथन
बिहार में नीतीश कुमार दीपावली के बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं, चुनाव परिणाम आने के बाद जहां एनडीए खेमे में जीत का जश्न मनाया जा रहा है। वहीं, महागठबंधन में हार के कारणों पर मंथन शुरू हो गया है। इस बीच सरकार गठन पर मंत्रणा शुरू हो गई है, हम पार्टी के नेता जीतनराम माझी अपने विधायकों के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भेट करने पहुंच गए।
केंद्र सरकार का दीपावली तोहफा
पटरी से उतरी अर्थव्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मोदी सरकार आज डेढ लाख करोड के एक और राहत पैकेज की घोषणा कर सकती है। वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण और अन्य बडे अधिकारी आज दोपहर प्रेस कांफ्रेंस में राहत पैकेज की घोषणा कर सकते हैं। इस पैकेज में रोजगार स्रजन और परेशान सेक्टरों की मदद की जा सकती है।
दिल्ली में रिकॉर्ड कोरोना संक्रमित
देश में कोरोना संक्रमण की दर कम हुई है लेकिन राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण औश्र उससे मौतों के आंकडे से हर रोज नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकडों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में 47905 नए मामले आए हैं, अकेले दिल्ली में ही 8593 नए केस आए हैं। 550 की मौत हुई है, इसमें से दिल्ली में 85 मौत हुई हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 8666502 है और 128121 मौतें हो चुकी हैं।
देश में वैक्सीन का भंडारण मुश्किल
कोरोना वैक्सीन के भंडारण में समस्या पैदा हो सकती है, इसका एक बडा कारण है कि वैक्सीन को माइनस 70 डिग्री सेल्सियस तापमान पर ही सुरक्षित रखा जा सकता है। दिल्ली एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने कहा कि छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में इस तरह की सुविधा मिलना मुश्किल होगा। देश में कोरोना भंडारण के लिए कोल्ड चेन की तैयारी शुरू हो चुकी है।
बाइडन ने क्लेन को बनाया चीफ आफ स्टाफ
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने पुराने सहयोगी रॉन क्लेन को व्हाइट हाउस का चीफ आफ स्टाफ नियुक्त करने की घोषणा की है, बाइडन द्वारा राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद क्लेन राष्ट्रपति के कार्यकारी कार्यालय की देखरेख करेंगे और वरिष्ठ सलाहकार की तरह अपने सेवा देंगे, बाइडन ने कहा कि क्लेन पिछले लंबे समय से उनके खास रहे हैं, 2009 की आर्थिक मंदी के दौर में मिलकर अर्थव्यवस्था को संभाला था।