आगरालीक्स.. आगरा में धनतेरस पर बाजारों में भीड, रिकार्ड बिक्री की संभावना।
अयोध्या में दीपावली का जश्न
भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में आज से दीपावली का शानदार जश्न शुरू हो गया है। राम मंदिर की नींव रखे जाने के बाद यह पहली दीपावली है, जिसे खास तैयारी की गई है। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी शाम को होने वाले दीपोत्सव में शामिल होंगे। इस अवसर पर साढ़े पांच लाख दीपक जलाए जाएंगे। इसके अलावा झांकियां भी सजेंगी और रंगबिरंगी लाइटों से पूरी अयोध्या नगरी जगमगाएगी।
पाक की हरकत पर रूस की आपत्ति
शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में कश्मीर जैसे द्विपक्षीय मुद्दे को उठाए जाने पर रूस ने भारत का साथ देते हुए पाकिस्तान की हरकत पर कड़ी आपत्ति जताई है। रूस ने कहा कि ऐसा करना एससीओ के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है। बीते मंगलवार को संगठन की बैठक को वर्चुअली संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया था। पाकिस्तान ने कुछ दिन पूर्व एलसीओ की बैठक में कश्मीर का मुद्दा उठाने की कोशिश की थी।
अर्जुन रामपाल से पूछताछ
ड्रग्स मामले को लेकर बालीवुड के कलकारों पर एनसीबी का शिकंजा कसता जा रहा है। आज एनसीबी ने फिल्म कलाकार अर्जुन रामपाल से उके दफ्तर में पूछताछ की, उनकी गर्लफ्रेंड ग्रेबियाला से भी पूछताछ की जा चुकी है। बता दें कि इनसीबी ने पिछले दिनों अर्जुन रामपाल के बंगले पर सर्च आपरेशन चलाया था, उनके घर से कई प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की गई थीं।
कोरोना मामले 87 लाख पार
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 44,879 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 87,28,795 पर पहुंच गया है। इसी अवधि में 547 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या 1,28,668 हो गई है। दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर ने स्थिति गंभीर बना दी है। बीते 24 घंटों में दिल्ली में पहली बार एक दिन में सौ से ज्यादा मरीजों की मौत हो गई है। सात हजार से ज्यादा संक्रमित पाए गए हैं। इस बीच देश में कोरोना को मात देने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। देश में एक्टिव मरीजों की दर 5.5 फीसदी रह गई है।