आगरालीक्स… धनतेरस और छोटी दीपावली पर सोने के दामों में कमी का दौर जारी है।
त्योहार और शादी-विवाह के सीजन में खरीदारी का बेहतर अवसर है। एमजी रोड स्थित लक्ष्मणदास ज्वैलर्स के संचालक रोहिन हेमदेव के मुताबिक उनके शोरूम पर न्यू कलेक्शन की सेल चल रही है, जबकि धनतेरस के मौके पर गहनों की बनवाई पर 25 प्रतिशत की छूट भी दी जा रही है। शोरूम पर 18 कैरेट सोने की ज्वैलरी 4067 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट ज्वैलरी पर 4860 रुपये प्रति ग्राम के भाव पर उपलब्ध है।
वायदा बाजार के भाव
वायदा बाजार में सोना शुक्रवार को 50,665 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर खुला, जो मामूली गिरावट के बाद दोपहर तक 50,672 प्रति दस ग्राम के भाव पर था। इसी प्रकार चांदी 62,539 रुपये प्रति किलो के भाव पर खुली, जो दोपहर तक 62853 रुपये प्रति किलो के भाव पर पहुंच गई।