आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना संक्रमित जो भी मरीज होम आइसोलेशन में हैं, उनका खून में आक्सीजन का स्तर (एसपीओ टू) 95 से नीचे जाता है तो तुरंत कोविड हास्पिटल में भर्ती हो जाएं, डीएम प्रभु एन सिंह ने कोरोना संक्रमित मरीजों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कोरोना से बचाव के मास्क पहनने और शारीरिक दूरी का पालन करने की अपील की है।
आगरा में 595 सक्रिय केस हैं, इसमें से 400 से अधिक मरीज होम आइसोलेशन में हैं। डीएम प्रभु एन सिंह का कहना है कि जिन मरीजों का एसपीओटू का स्तर 95 से नीचे जाता है, वह तुरंत कोविड हास्पिटल में भर्ती हो जाएं।