आगरालीक्स.. आगरा में दीपावली पर गुलाब जामुन, पिन्नी के लडडू, काजू कतली, सोन पपडी खूब बिकी, शाम को ही स्टॉक खत्म हो गया।
आगरा में दीपावली पर गिफ्ट पैक, ड्राई फ्रूट से ज्यादा मिठाई की बिक्री हुई। दीपावली पर प्रतिष्ठित मिठाई विक्रेताओं के साथ छोटे मिठाई वालों से जमकर मिठाई खरीदी गई। मिठाई भी हर रेंज में उपलब्ध थी, दीपावली पर कई मिष्ठान विक्रेताओं ने स्पेशल मिठाई के डिब्बे भी तैयार कराए। सुबह से शाम तक मिठाई विक्रेताओं के यहां भीड लगी रही।
शाम को खत्म हो गया स्टॉक
दीपावली पर सुबह से ही मिठाई विक्रेताओं के यहां भीड रही, शाम तक कई मिठाई विक्रेताओं का स्टॉक खत्म हो गया। दीपावली पर लोगों ने एक दूसरे को मिठाई देकर शुभ कामनाएं दी। देर रात तक शुभकामनाएं देने का सिलसिला चलता रहा।