आगरालीक्स ..आगरा में घना कोहरा छाया हुआ है, वाहन रेंग रेंग कर चल रहे हैं, यमुना और लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कोहरे में वाहनों की स्पीड थम गई है, कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में बारिश के बाद मंगलवार को सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है, सुबह विजिबिलिटी शून्य हो गई, कुछ दूर का भी लोगों को दिखाई नहीं दिया। इससे वाहनों की स्पीड थम गई। यमुना और लखनऊ एक्सप्रेस वे पर वाहन रेंग रेंग कर चले, आगरा में भी वाहनों की स्पीड थम गई, कुछ दूर का भी दिखाई नहीं दे रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि सुबह के समय कोहरा छाएगा, दोपहर में धूप निकल सकती है। 20 नवंबर तक कोहरा रहेगा। 21 नवंबर से कोहरा छट जाएगा और धूप निकलेगी।
आईएमडी का अनुमान
18-Nov 14.0 29.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
19-Nov 13.0 28.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
20-Nov 12.0 28.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
21-Nov 10.0 27.0 Mainly Clear sky
22-Nov 10.0 26.0 Mainly Clear sky