आगरालीक्स.. आगरा मेट्रो का एक कोच आठ करोड की लागत से बनेगा, मेट्रो ट्रेन में तीन कोच होंगे। आगरा कैंट से कालिंदी विहार के बीच 16 मेट्रो ट्रेन चलेंगी और सिकंदरा से ताजमहल पूर्वी गेट तक 12 मेट्रो ट्रेनें चलेंगी।
आगरा मेट्रो के दो कारीडोर बनाए जा रहे हैं, आगरा कैंट से कालिंदी विहार और दूसरा कारीडोर सिकंदरा से ताजमहल पूर्वी गेट तक है। इन दोनों कारीडोर पर 28 मेट्रो चलेंगी, एक मेट्रो में तीन कोच होंगे, इस तरह 28 मेट्रो में 84 कोच होंगे।
672 करोड की लागत
मेट्रो ट्रेन के कोच बनाने के लिए बॉबार्डियर कंपनी से करार किया गया है, आगरा मेट्रो के 84 कोच 672 करोडसे बनेंगे। इसमें से आगरा कैंट से कालिंदी विहार के बीच 16 मेट्रो ट्रेन चलेंगी और सिकंदरा से ताजमहल पूर्वी गेट तक 12 मेट्रो ट्रेनें चलेंगी।