आगरालीक्स ..आगरा के लोग अपने परिचित को ताजमहल देखने के लिए 19 नवंबर को बुला सकते हैं, टिकट नहीं लगेगी, फ्री एंट्री मिलेगी लेकिन 5000 से अधिक लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
देश में 19 से 25 नवंबर तक विश्व धरोहर सप्ताह मनाया जा रहा है। देश के सभी स्मारकों में 19 नवंबर को पर्यटकों को बिना टिकट प्रवेश मिलेगा। एएसआइ की महानिदेशक वी. विद्यावथी ने 19 नवम्बर को स्मारकों में प्रवेश शुल्क नहीं लेने के निर्देश जारी किए थे, जिसके बाद निदेशक स्मारक ने आदेश जारी किया है। आदेश के अनुपालन में अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने आगरा सर्किल के सब-सर्किलों में आने वाले स्मारकों के संरक्षण सहायकों को विश्व धरोहर सप्ताह के पहले दिन प्रवेश शुल्क नहीं लिए जाने के निर्देश दिए हैं।