Thursday , 4 June 2026
Home टॉप न्यूज़ PM Modi to virtually lay foundation stone of Agra Metro on 1st December, Route, fare,corridor #agrametro
टॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

PM Modi to virtually lay foundation stone of Agra Metro on 1st December, Route, fare,corridor #agrametro

152

आगरालीक्स. आगरा मेट्रो का शिलान्यास एक दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे।2022 तक ताज पूर्वी गेट से ​सिकंदरा तक 14 किलोमीटर का मेट्रो ट्रैक बनना है। पढे मेट्रो स्टेशन कहां कहां होंगे।
आगरा मेट्रो के दो कॉरीडोर बनेंगे, पहला कॉरोडोर ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा तक है, इसकी लंबाई 14 किलोमीटर है। दूसरा कॉरीडोर 16 किलोमीटर लंबा है, यह आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बनाया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी एक दिसंबर को आगरा मेट्रो का वर्चुअल शिलान्यास करेंगे। ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा तक पहला कॉरीडोर दिसंबर 2022 तक पूरा होना है।
पहले कॉरीडोर में तीन मेट्रो स्टेशन
पहले कॉरीडोर में तीन मेट्रो स्टेशन बनने हैं, इसके लिए सैम इंडिया बिल्डवेल ने काम शुरू कर दिया है, टीडीआई मॉल के सामने बैरीकेटिंग लगा दी है। 272 करोड से सैम इंडिया बिल्डवेल द्वारा ताजमहल पूर्वी गेट, बसई और फतेहाबाद रोड सहित तीन मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे।
पहला कॉरीडोर 14 किलोमीटर ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा तक
तीन मेट्रो स्टेशन ताजमहल पूर्वी गेट, बसई और फतेहाबाद रोड पर बनेंगे। तीन भूमिगत स्टेशन, ताजमहल, आगरा फोर्ट और जामा मस्जिद पर बनेंगे। जबकि आगरा कॉलेज, एसएन मेडिकल कॉलेज, राजा की मंडी, आरबीएस कॉलेज, यूनिवर्सिटी खंदारी परिसर, शास्त्रीनगर, आईएसबीटी, गुरु द्वारा गुरु का ताल, सिकंदरा पर एलीवेटेड मेट्रो स्टेशन बनेंगे।

दूसरा कॉरीडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार
आगरा मेट्रो का दूसरा कॉरीडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बनेगा। इसमें आगरा कैंट, सुल्तानपुरा, सदर बाजार, प्रतापपुरा, कलक्ट्रेट, सुभाष पार्क, आगरा कालेज, हरीपर्वत, संजय प्लेस, एमजी रोड, सुल्तानगंज की पुलिया, कमला नगर, राम बाग, फाउंड्री नगर, मंडी समिति, कालिंदी विहार में मेट्रो स्टेशन बनेंगे।
आगरा कॉलेज पर इंटरचेंज
पहले और दूसरे कॉरीडोर का इंटरचेंज आगरा कॉलेज पर बनेगा। यहां से मेट्रो को बदल सकेंगे, पहले कॉरीडोर से यात्रा कर रहे लोग दूसरे कॉरीडोर की मेट्रो पकड सकेंगे।
8369 करोड से बननी है मेट्रो
आगरा मेट्रो का बजट 8369 करोड है, इसमें से 172 करोड का बजट जारी हो चुका है। आगरा मेट्रो में दो कॉरीडोर बनने हैं। 2023 तक मेट्रो का काम पूरा होना है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Transporters in Agra have increased freight rates by 15-20% due to the increase in diesel and toll taxes…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़ा 15-20% बढ़ाया. डीजल व टोल टैक्स...

यूपी न्यूज

Agra Live News: Agra’s Gram Panchayat Birharu has raised the prestige of the state at the national level…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की एक ऐसी ग्राम पंचायत जिसने नेशनल लेवल पर उत्तर प्रदेश...

बिगलीक्स

Agra Live News: A new city will be built in Agra, modeled after Delhi-NCR. The UP Cabinet has approved crores of rupees for the new city…#agranews

आगरालीक्स…दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर आगरा में बनेगा नया शहर. ग्रेटर आगरा...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A regional knowledge center will be set up in the university to find out the cause of pollution in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रदूषण किस कारण से बढ़ रहा है, बढ़ते वाहन, निर्माण...

error: Content is protected !!