आगरालीक्स.. कश्मीर में आतंकवादियों का सुरक्षाबलों पर हमला, दो जवान शहीद.
जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में गुरुवार को आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया, हमले में दो जवान शहीद हो गए, सर्च आपरेशन जारी है।
श्रीनगर के एचएमटी इलाके में गुरुवार दोपहर में आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर ताबडतोड फायरिंग कर दी, इससे दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें आर्मी बेस हास्पिटल ले गए, वहां उनकी मौत हो गई।