आगरालीक्स..आगरा में सोना-चांदी के साथ शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी,
सोना-चांदी की कीमतों में तेज उछाल का रुख जारी है। सोना फिर पचास हजार के करीब तो चांदी 63 हजार पर पहुंच गई है। शेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी आई है।
वायदा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में दो दिन से काफी तेजी आ गई है। वायदा बाजार में सोना आज सुबह 49,874 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर खुला, जो थोड़ी तेजी के बाद दोपहर तक 49,189 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई थी। इसी प्रकार की चांदी सुबह 62,600 रुपये प्रति किलो के भाव पर खुली, जो थोड़ी गिरावट के बाद दोपहर तक 63000 हजार रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई थी।
सेंसेक्स रिकार्ड ऊंचाई पर
दूसरी ओर शेयर बाजार भी आज ऐतिहासिक ऊंचाई पर खुला। सेंसेक्स आज सुबह 44,900 अंक पर खुला, जो अब तक की सबसे बड़ी तेजी है। बीएसईएनई 284 अंकों की तेजी के साथ इस समय सेसेक्स 44,920 पर दोपहर तक पहुंच गया था। निफ्टी 102 अंकों की तेजी के साथ 13,215 अंक पर खुला है।
पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े
वहीं पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि का क्रम लगाता जारी है। गुरुवार को पेट्रोल के दाम में 17 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है। अब पेट्रोल 82.66 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 19 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी के साथ 72,84 रुपये हो गया है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी देखी गई है।