आगरालीक्स… आईएएस टॉपर टीना डाबी और अतहर खान के अलग होने की खबरों के बीच प्यार का प्रतीक ताजमहल ट्रेंड कर रहा है। ताजमहल के साथ सपत्नीक फोटो कराए वे अलग हो गए।
Moloya Jidgung ने आईएएस टॉपर टीना डाबी का उनके पति आईएएस अतहर खान के साथ ताजमहल के साथ लिए गए फोटो को टवीट किया है। इसके साथ ही रशियन प्रेसीडेंट पुतिन, टेनिस प्लेयर बोरिस बेकर और सिंगर कैटी पैरी के अपने बेटर हापफ के साथ ताजमहल के सामने लिए गए फोटो भी टवीट किए हैं। इन चार कपल के पफोटो टवीट करने के साथ लिखा है कि #SymbolOfLust
That Taj Mahal is a “Symbol of Love” is a myth, so many who posed in front ended up separating with their partners.
Pic 1) Russian President Putin
Pic 2) Tennis player Boris Becker
Pic 3) Singer Katy Perry
Pic 4) IAS Officer #tinadabi #atharkhan
अणिमा सोनकर ने भी यही फोटो टवीट किए हैं, इसे रीटवीट किया जा रहा है।
2015 की आईएएस टॉपर टीना डाबी ने आईएएस अतहर आमिर खान से 2018 में शादी की, दोनों का धर्म अलग अलग होने के कारण यह शादी एक मिसाल बन गई। जयपुर के कोर्ट में टीना डाबी और अतहर आमिर खान ने तलाक लेने के लिए अर्जी दी है, इसके बाद से यह सुर्खियों में हैं। टीना डाबी ने पति अतहर खान के साथ 2018 में ताजमहल का दीदार किया था.

रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमेर पुतिन ने 2000 में अपनी पत्नी ल्यूडमिला के साथ ताजमहल का दीदार किया था। इसके 13 साल बाद 2013 में अलग हो गए।

तीन बार के विंबलडन चैंपियन टेनिस प्लेयर बोरिस बेकर ने 2012 में अपनी पत्नी लिली के साथ ताजमहल का दीदार किया, बेकर ने टवीट किया कि ताजमहल में पत्नी के साथ अदभुत दिन बिताया, 2018 में दोनों अलग हो गए।

सिंगर कैटी पैरी ने अपने पति ब्रिटिश कॉमेडियन रसेल ब्रांड ने दिसंबर 2009 ताजमहल में प्यार का इजहार किया, इसके कुछ महीने बाद ही भारत में ही दोनों ने शादी कर ली। 14 महीने बाद दोनों अलग हो गए।

इंटरनेट से लिए गए सभी फोटो